बदरीनाथ के कपाट हर वर्ष वसंत पंचमी को टिहरी राजमहल में पंचांग गणना के बाद घोषित तिथि पर अप्रैल-मई में खुलते हैं और नवंबर में बंद होते हैं। 2026 में कपाट 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:15 बजे खुलेंगे।
श्री बदरीनाथ धाम भारत के चार धामों में से एक है और समुद्र तल से लगभग 3133 मीटर की ऊँचाई पर अलकनंदा नदी के तट पर, चमोली जिले में स्थित है।
शीतकाल में भारी बर्फ़बारी के कारण यह मंदिर भी वर्ष में लगभग 6 महीने बंद रहता है।