भगवान ने शाप प्रसन्नतापूर्वक सिर पर चढ़ाया — यह उनकी लीला-योजना का अंश था। नारदजी के पश्चाताप पर कहा — सब मेरी इच्छा से हुआ, चिन्ता मत करो। शंकर शतनाम जपो, शान्ति मिलेगी। 'कोउ नहीं सिव समान प्रिय मोरे
भगवान ने नारदजी के शाप को प्रसन्नतापूर्वक सिरपर चढ़ाकर स्वीकार किया।
बालकाण्ड में कहा — शापको सिरपर चढ़ाकर, हृदयमें हर्षित होते हुए प्रभुने नारदजीसे बहुत विनती की और कृपानिधान भगवानूने अपनी मायाकी प्रबलता खींच ली (माया हटा ली)।