भगवान विष्णु ने नारदजी को मोहित करने के लिये क्या माया रची?
PAURANIK.ORG
संक्षिप्त उत्तर
भगवान ने मायावी नगर रचा जिसमें एक अत्यन्त सुन्दर राजकुमारी थी (भगवान की माया)। स्वयंवर हो रहा था। नारदजी राजकुमारी का रूप देखकर वैराग्य भूल गये और मोहित हो गये — 'देखि रूप मुनि बिरति बिसारी।'
नारदजी का अभिमान तोड़ने के लिये भगवान विष्णु ने एक अत्यन्त सुन्दर मायावी नगर रचा जिसमें एक राजा रहता था।
उस राजा की एक अत्यन्त सुन्दर राजकुमारी थी जो सब गुणोंकी खान भगवान्की माया ही थी।