ईशान कोण में कलश और गणेश जी की स्थापना कर पंचामृत से स्नान कराएं। गणेश जी को लाल चंदन, सिंदूर, 21 दूर्वा और मोदक चढ़ाएं तथा बुध देव को हरा कपड़ा और मूंग का हलवा अर्पित कर आरती करें।
प्रातः काल स्नान के जल में गंगाजल और दूर्वा डालकर स्नान करें। घर के ईशान कोण में चौकी पर हरा वस्त्र बिछाकर अक्षत से अष्टदल कमल बनाएं।
कलश स्थापित करें और गणेश जी तथा बुध देव (या सुपारी) की प्रतिमा रखें। संकल्प लेने के बाद पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से स्नान कराएं।