पीले कपड़े पहनकर भगवान विष्णु और केले के पेड़ की स्थापना करें। हल्दी-चंदन का तिलक लगाकर पीले फूल, चने की दाल, गुड़ और जल अर्पित करें। अंत में बेसन का भोग लगाकर कथा और आरती करें।
स्नान के जल में हल्दी डालकर नहाएं और पीले वस्त्र पहनें।
ईशान कोण में चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर विष्णु जी/बृहस्पति देव की प्रतिमा और केले का पौधा रखें। कलश स्थापित करें।