कामदेव के भस्म होने पर उनकी पत्नी रति ने क्या किया?
PAURANIK.ORG
संक्षिप्त उत्तर
रति पति की दशा सुनकर मूर्छित हो गयीं। फिर रोती-चिल्लाती शिवजी के पास गयीं और अत्यन्त प्रेम से विनती की। आशुतोष कृपालु शिवजी ने अबला को देखकर सान्त्वना दी।
कामदेव के भस्म होने की खबर सुनकर उनकी पत्नी रति मूर्छित हो गयीं। फिर रोती-चिल्लाती, भाँति-भाँतिसे करुणा करती हुई शिवजी के पास गयीं।
छन्द — 'जोगी अकंटक भए पति गति सुनत रति मुरुछित भई। रोदति बदति बहु भाँति करुना करति संकर पहिं गई।