हवन सामग्री की 4 श्रेणियाँ: (1) सुगंधित = केशर, चंदन, कपूर आदि, (2) पुष्टिकारक = घी, पंचमेवा, तिल, शहद, (3) मिष्ट = गुड़, शक्कर, किशमिश, (4) रोगनाशक = तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, ब्राह्मी आदि।
- 1सुगन्धित पदार्थ: केशर, अगर, तगर, श्वेत चन्दन, कपूर, इलायची, जायफल, जावित्री, छड़ीला, छालबीला, नागरमोथा, कोकिला — वातावरण की दुर्गंध नष्ट करना, मन को शांति प्रदान करना एवं देवताओं को प्रसन्न करना।
- 2पुष्टिकारक पदार्थ: गोघृत (गाय का घी), पंचमेवा (काजू, बादाम, अखरोट आदि), जौ (यव), तिल, अक्षत (चावल), शहद, सूखा नारियल (गोला) — वायुमंडल में पोषक तत्वों की वृद्धि करना तथा शारीरिक ओज एवं बल बढ़ाना।
- 3मिष्ट (मधुर) पदार्थ: शक्कर, खाण्ड, गुड़, छुआरा, किशमिश, मुनक्का — वायु को मधुर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाना तथा देवताओं को प्रिय भोग अर्पित करना।
- 4रोगनाशक वनस्पति: गिलोय, तुलसी, सोमवल्ली, अपामार्ग, भूमि आंवला, भृंगराज, ब्राह्मी, शतावर, अश्वगंधा, मुलेठी, पुनर्नवा, दालचीनी — हानिकारक जीवाणुओं, विषाणुओं का नाश कर पर्यावरण एवं शरीर को निरोगी बनाना।