वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि। मङ्गलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ॥ १ ॥
अर्थ: अक्षरों, अर्थसमूहों, रसों, छन्दों और मंगलोंकी करनेवाली सरस्वतीजी और गणेशजीकी मैं वन्दना करता हूँ॥ १ ॥
बाल काण्ड · Baal Kaand
सो मैं तुम्ह सन कहउँ सव सुभ सुनु मुनीस मन लाइ । राम कथा कलि मल हरनि मंगल करनि सुहाइ ॥ १४१ ॥
हे मुनीश्वर भरदाज! मैं वह सब तुमसे कहता हूँ, मन लगाकर सुनो। श्रीरामचन्द्रजीकी कथा कलियुगके पापोंको हरनेवाली, कल्याण करनेवाली और बड़ी सुन्दर है ॥ १४१ ॥
आगे पढ़ें — बाल काण्ड के सभी पद · श्रीरामचरितमानस