ॐ नमः शिवाय  |  जय श्री राम  |  हरे कृष्ण
श्रीरामचरितमानस · बाल काण्ड

बाल काण्ड दोहा 153

बाल काण्ड · Baal Kaand

मूल पाठ

जब प्रतापरबि भयउ नृप फिरी दोहाई देस । प्रजा पाल अति बेदबिधि कतहुँ नहीं अघ लेस ॥ १५३ ॥

हिन्दी अर्थ

सरल भावार्थ

जब प्रतापभानु राजा हुआ, देशमें उसकी दुहाई फिर गयी। वह वेदोंमें बतायी हुई विधिके अनुसार उत्तम रीतिसे प्रजाका पालन करने लगा। उसके राज्यमें पापका कहीं लेश भी नहीं रह गया ॥ १५३ ॥

आगे पढ़ें — बाल काण्ड के सभी पद · श्रीरामचरितमानस

श्रीरामचरितमानस दोहा 153 बाल काण्ड — हिन्दी अर्थ सहित | Pauranik