ॐ नमः शिवाय  |  जय श्री राम  |  हरे कृष्ण
श्रीरामचरितमानस · बाल काण्ड

चौपाई 1

बाल काण्ड · Baal Kaand

मूल पाठ

गुरु पद रज मृदु मंजुल अंजन । नयन अमिअ दृग दोष बिभंजन ॥ तेहिं करि बिमल बिबेक बिलोचन । बरनउँ राम चरित भव मोचन ॥

Guru pad raj mridu manjul anjan. Nayan amia drig dosh bibhanjan. Tehin kari bimal bibek bilochan. Baranau ram charit bhav mochan.

हिन्दी अर्थ

सरल भावार्थ

श्रीगुरु महाराजके चरणोंकी रज कोमल और सुन्दर नयनामृत-अञ्जन है, जो नेत्रोंके दोषोंका नाश करनेवाला है। उस अञ्जनसे विवेकरूपी नेत्रोंको निर्मल करके मैं संसाररूपी बन्धनसे छुड़ानेवाले श्रीरामचरित्रका वर्णन करता हूँ ॥ १ ॥

व्
विस्तृत व्याख्या

गहन भावार्थ और सन्दर्भ

गुरु के चरणों की धूल को एक कोमल, सुंदर और नयनामृत अंजन बताया गया है जो आँखों के दोष मिटाता है। तुलसीदास जी कहते हैं कि इसी अंजन से अपने विवेक रूपी नेत्रों को निर्मल कर वे संसार बंधन से मुक्त करने वाले श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर रहे हैं।

आगे पढ़ें — बाल काण्ड के सभी पद · श्रीरामचरितमानस

श्रीरामचरितमानस चौपाई 1 बाल काण्ड — हिन्दी अर्थ सहित | Pauranik