वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि। मङ्गलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ॥ १ ॥
अर्थ: अक्षरों, अर्थसमूहों, रसों, छन्दों और मंगलोंकी करनेवाली सरस्वतीजी और गणेशजीकी मैं वन्दना करता हूँ॥ १ ॥
बाल काण्ड · Baal Kaand
जौं बालक कह तोतरि बाता । सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता ॥ हँसिहहिं क्रूर कुटिल कुबिचारी । जे पर दूषन भूषनधारी ॥
Jaun balaka kaha totari bata. Sunahin mudita mana pitu aru mata. Hansihahin krura kutila kubichari. Je para dushana bhushanadhari.
जैसे बालक जब तोतले वचन बोलता है तो उसके माता-पिता उन्हें प्रसन्न मनसे सुनते हैं। किन्तु क्रूर, कुटिल और बुरे विचारवाले लोग जो दूसरोंके दोषोंको ही भूषणरूपसे धारण किये रहते हैं (अर्थात् जिन्हें पराये दोष ही प्यारे लगते हैं), हँसेंगे॥ ५॥
आगे पढ़ें — बाल काण्ड के सभी पद · श्रीरामचरितमानस