विस्तृत उत्तर
शत्रुघ्नजी की पत्नी का नाम श्रुतकीर्ति था। वे भी कुशध्वज (जनक के भाई) की पुत्री थीं।
छन्द में — 'जेहि नामु श्रुतकीरति सुलोचनि सुमुखि सब गुन आगरी। सो दई रिपुसूदनहि भूपति रूप सील उजागरी' — जिनका नाम श्रुतकीर्ति है, जो सुन्दर नेत्रवाली, सुन्दर मुखवाली और सब गुणोंकी खान हैं तथा रूप और शीलमें उजागर हैं, उनको राजाने शत्रुघ्नजीको दिया।





